चंडीगढ़। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी (@NayabSainiBJP) की अध्यक्षता में आज आयोजित हरियाणा कैबिनेट की बैठक में हांसी को नया जिला बनाने की महत्वपूर्ण मंज़ूरी प्रदान की गई। इस फैसले के साथ ही हांसी हरियाणा राज्य का 23वां जिला बन गया है।
यह निर्णय विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित राज्य पुनर्गठन समिति की सिफारिश के आधार पर लिया गया है। समिति ने 9 दिसंबर, 2025 को आयोजित अपनी बैठक में जिला हांसी के गठन को स्वीकृति देते हुए इसे राज्य सरकार को अनुशंसित किया था, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा मंज़ूरी प्रदान की गई।
प्रस्तावित जिला हांसी में वर्तमान हिसार जिले के अंतर्गत आने वाले हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 110 गांव शामिल किए जाएंगे। नए जिले में दो उपमंडल—हांसी और नारनौंद—होंगे, जिन्हें हिसार जिले से पृथक किया जाएगा।
सरकार के अनुसार, नए जिले के गठन से क्षेत्रीय प्रशासन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं और योजनाओं का लाभ सुगमता और तेजी से मिल सकेगा। इससे विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता बढ़ेगी।
आज मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक में हांसी को नया जिला बनाने की मंज़ूरी प्रदान की गई। इस निर्णय के साथ ही हांसी हरियाणा राज्य का 23वां जिला होगा।
विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित राज्य पुनर्गठन समिति ने… pic.twitter.com/Oljwox6KWK
— CMO Haryana (@cmohry) December 17, 2025


