राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज पंचकूला तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नई पेपरलेस पंजीकरण प्रणाली के सफल क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान डॉ. मिश्रा ने पंजीकरण प्रक्रिया, दस्तावेजों की डिजिटल व्यवस्था और नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में इस प्रणाली के तहत 50,000 से अधिक रजिस्ट्रियां सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं, जो प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
वित्त आयुक्त ने कहा कि पेपरलेस प्रणाली से न केवल समय और संसाधनों की बचत हो रही है, बल्कि पारदर्शिता और सुविधा भी बढ़ी है। इससे आम नागरिकों को तेज, सरल और भ्रष्टाचार-मुक्त सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। डॉ. मिश्रा ने कहा कि डिजिटल और ई-गवर्नेंस आधारित पहलें सुशासन की नींव को मजबूत कर रही हैं और भविष्य में इन्हें और व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा।
राजस्व और आपदा प्रबंधन वित्त आयुक्त डॉ. @sumitamisra ने पंचकूला तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। नई पेपरलेस पंजीकरण प्रणाली के सफल क्रियान्वयन पर संतोष जताते हुए उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।
अब तक 50,000 रजिस्ट्री सफलतापूर्वक संपन्न।#Haryana pic.twitter.com/Mme0bqIIBm
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 17, 2025


