मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज गुरुग्राम में अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘अमर उजाला संवाद हरियाणा’ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के मंच से उन्होंने प्रदेश की उन्नति, सुशासन, जन-कल्याण, पारदर्शिता और विकास से जुड़ी सरकार की नीतियों पर विस्तार से और सार्थक चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अंत्योदय के मंत्र के साथ हरियाणा के प्रत्येक नागरिक के जीवन को सुगम, सुरक्षित और खुशहाल बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहकर जमीन पर दिखाई देनी चाहिए और इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही सरकार की प्राथमिकता है।
सीएम नायब सिंह सैनी ने ‘विकसित हरियाणा’ के विजन को रेखांकित करते हुए कहा कि इस यात्रा में जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बताया कि पारदर्शी प्रशासन, जवाबदेही और जनभागीदारी के माध्यम से प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर संवाद और जनसहभागिता के जरिए नीतियों को और अधिक प्रभावी बना रही है, ताकि हरियाणा को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित किया जा सके।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज गुरुग्राम में @AmarUjalaNews द्वारा आयोजित 'अमर उजाला संवाद हरियाणा' कार्यक्रम के मंच पर प्रदेश की उन्नति, सुशासन, जन-कल्याण, पारदर्शिता और विकास की नीतियों पर सार्थक चर्चा की।
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य अंत्योदय के मंत्र के साथ… pic.twitter.com/GOoteOHnrL
— CMO Haryana (@cmohry) December 17, 2025


