मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हांसी में एक बड़ी घोषणा करते हुए हांसी को हरियाणा का 23वां जिला घोषित किया। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि लंबे समय से चली आ रही जनता की मांग अब पूरी होने जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला गठन से संबंधित अधिसूचना एक सप्ताह के भीतर जारी कर दी जाएगी, जिसके बाद प्रशासनिक प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नए जिले के गठन से आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं और अधिक सुलभ होंगी तथा विकास कार्यों को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला बनने से हांसी क्षेत्र में प्रशासनिक सशक्तिकरण, बेहतर कानून-व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला गठन से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं, ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
हांसी को जिला घोषित किए जाने को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक निर्णय माना जा रहा है, जो हरियाणा सरकार के विकास और जनहित केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने हांसी में बड़ी घोषणा करते हुए हांसी को हरियाणा का 23वां जिला घोषित किया।
जिला गठन की अधिसूचना एक सप्ताह के भीतर जारी की जाएगी।#Haryana #DIPRHaryana #Hansi #CMNayabSinghSaini pic.twitter.com/0O0MpudnuF
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 16, 2025


