चंडीगढ़। आज संत कबीर कुटीर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली के साथ मार्केट कमेटियों के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान किसानों, व्यापारियों और मंडियों के समग्र विकास से जुड़े अनेक अहम विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई।
बैठक में मार्केट कमेटियों द्वारा किसानों और व्यापारियों के हित में किए जा रहे कार्यों तथा मंडियों के विकास के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की गई। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
नेतृत्व ने कहा कि संगठन और सरकार मिलकर मंडी व्यवस्था को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। भविष्य में भी मंडी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और कृषि विपणन को बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयास जारी रहेंगे।
आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली जी, मार्केट कमेटियों के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में अनेक अहम विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई।
मार्केट कमेटी द्वारा किसानों,… pic.twitter.com/JpYE2vEI0D
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 15, 2025


