केंद्रीय मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी जिले के गांव बाम्बड़ में सड़क निर्माण के लिए ₹11 लाख की राशि देने की घोषणा की। इस घोषणा से गांव के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने और स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट से जल्द ही आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) को मंजूरी मिलने के बाद रेवाड़ी और बावल क्षेत्र की तस्वीर तेजी से बदलेगी। इस परियोजना से न केवल परिवहन सुविधाएं सुदृढ़ होंगी, बल्कि रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सड़क, रेल और परिवहन से जुड़ी परियोजनाएं क्षेत्र के विकास की रीढ़ हैं और सरकार इन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की घोषणा का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


