फतेहाबाद। मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने फतेहाबाद में आयोजित #SaansadKhelMahotsav के समापन अवसर पर शिरकत की और प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव न केवल खेलों को बढ़ावा देता है, बल्कि भविष्य में भारत को खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “हरियाणा धाकड़ जवान, धाकड़ किसान और धाकड़ पहलवान की धरा है।” उन्होंने खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास और समर्पण के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि ओलंपिक 2036 में भारत को विश्व स्तर पर खेलों में अपनी छाप छोड़ने के लिए ऐसे आयोजन और प्रशिक्षण महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सांसद खेल महोत्सव ने युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान पाने का अवसर दिया और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम योगदान किया।
ओलंपिक 2036 में भारत को खेल महाशक्ति बनाने का विजन!
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने फतेहाबाद में #SaansadKhelMahotsav के समापन अवसर पर शिरकत की और खिलाडियों का हौसला बढ़ाया।
"हरियाणा धाकड़ जवान, धाकड़ किसान व धाकड़ पहलवान की धरा है," श्री नायब सिंह सैनी.#HaryanaSports pic.twitter.com/9lV9cE5cTw
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 13, 2025


