चंडीगढ़। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में आमजन से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याएं और मांगें लेकर मुख्यमंत्री से मिले।
मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मामले को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करना है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
मुख्यमंत्री श्री सैनी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और मामलों का समाधान तय समय सीमा में किया जाए। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार जनसेवा और सुशासन के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सरकार की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर पर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।#Haryana #DIPRHaryana #CMHaryana #CMNayanSinghSaini#JanSamvad pic.twitter.com/KECNGuL1us
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 13, 2025


