हरियाणा सरकार ने सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) के सहयोग से ‘डिजिटल गवर्नेंस और उभरती प्रौद्योगिकी समाधान एवं सेवाओं’ पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी सेवाओं में अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने एआई-आधारित संवाद-एआई, उपस्थिति-एआई, ई-प्रमाण (मेरी पहचान), तथा ब्लॉकचेन आधारित ई-वोटिंग सिस्टम जैसे नवोन्मेषी समाधानों पर विस्तृत चर्चा की। इन तकनीकों के माध्यम से भविष्य में नागरिक सेवाओं के डिजिटलीकरण, सटीक पहचान प्रबंधन, पारदर्शी मतदान प्रक्रिया और सुगम प्रशासनिक कार्यप्रवाह को सक्षम बनाने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि उभरती हुई तकनीकें न केवल सरकारी कार्यक्षमता में सुधार लाएंगी, बल्कि नागरिकों को भी अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद सेवाएँ प्रदान करेंगी। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, तकनीकी विशेषज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया और डिजिटल गवर्नेंस के भविष्य के रोडमैप पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश यह रहा कि तकनीक-आधारित समाधान आने वाले वर्षों में राज्य के शासन-तंत्र को नई दिशा और गति प्रदान करेंगे।


