चंडीगढ़। भारत में ब्रिटेन के उच्चायोग की उप उच्चायुक्त (डिप्टी हाई कमिश्नर), सुश्री अल्बा स्मेरिग्लियो, ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से भेंट की। इस दौरान हरियाणा और यूनाइटेड किंगडम के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक में निवेश को बढ़ावा देने और ऑटोमोबाइल, एविएशन, कृषि, अनुसंधान और रक्षा निर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर सहमति जताई।
इसके अलावा, हरियाणा में यूके विश्वविद्यालयों के परिसरों (कैंपस) की स्थापना, प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुदृढ़ करने, इमिग्रेशन प्रक्रियाओं से संबंधित जागरूकता बढ़ाने तथा हरियाणा से यूके तक कुशल मानव संसाधनों की सुगम और कानूनी आवाजाही के अवसरों पर भी चर्चा हुई। विशेष रूप से अवैध मार्गों को रोकने और सुरक्षित, वैध यात्रा को प्रोत्साहित करने के उपायों पर जोर दिया गया।
यह मुलाकात विकास, निवेश और नए अवसरों के लिए हरियाणा-यूके साझेदारी को और गहरा करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।
Ms. Alba Smeriglio, Deputy High Commissioner (DHC Chandigarh) of the UK Embassy, called on Chief Minister Shri @NayabSainiBJP today for discussions on strengthening bilateral cooperation, including boosting investments and opportunities various sectors including automobiles,… pic.twitter.com/oC2ni6quxe
— CMO Haryana (@cmohry) December 9, 2025


