चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से तैनात अनुबंध कर्मचारियों को समय पर एकमुश्त भुगतान सुनिश्चित करने और वैधानिक दायित्वों के सुचारू अनुपालन को लेकर एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है।
जारी की गई एसओपी का मुख्य उद्देश्य HKRN के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के वेतन भुगतान तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इसके तहत विशेष रूप से कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) सहित अन्य वैधानिक दायित्वों के समयबद्ध और व्यवस्थित भुगतान पर जोर दिया गया है।
सरकार का मानना है कि इस एसओपी के लागू होने से अनुबंध कर्मचारियों को समय पर वेतन और सामाजिक सुरक्षा लाभ मिल सकेंगे, वहीं विभागों और संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही भी तय होगी। यह कदम कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के साथ-साथ शासन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


