नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली पहुंचकर मिजोरम के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय श्री स्वराज कौशल के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुखद समय में संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय स्वराज कौशल ने सार्वजनिक जीवन और विधि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्वर्गीय स्वराज कौशल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने नई दिल्ली पहुंचकर मिजोरम के पूर्व राज्यपाल श्री स्वराज कौशल के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।#Haryana #NayabSinghSaini pic.twitter.com/z2PvSIMe9e
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 7, 2025


