नई दिल्ली। आज नई दिल्ली स्थित पीएसओआई क्लब, चाणक्यपुरी में मिजोरम के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ विधिवेत्ता स्वर्गीय श्री स्वराज कौशल की प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित होकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई और भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रकट की गई।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय स्वराज कौशल के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनका सरल स्वभाव, श्रेष्ठ कार्यशैली और गहन संवेदनशीलता उन्हें एक असाधारण व्यक्तित्व बनाती थी। मिजोरम के राज्यपाल, राज्यसभा सदस्य और विधि क्षेत्र के विद्वान के रूप में उन्होंने देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।
शोक संदेश में कहा गया कि दिवंगत स्वराज कौशल की राष्ट्रसेवा की यात्रा प्रेरणास्रोत रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, संबल और शक्ति प्रदान करें।
प्रार्थना सभा में विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्वर्गीय स्वराज कौशल को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज नई दिल्ली स्थित PSOI क्लब, चाणक्यपुरी में मिजोरम के पूर्व राज्यपाल श्री स्वराज कौशल जी की प्रार्थना सभा में उपस्थित होकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि प्रकट की।
स्वराज कौशल जी का सरल स्वभाव, श्रेष्ठ कार्यशैली और गहन संवेदनशीलता उन्हें एक असाधारण… pic.twitter.com/TmuXTyuAXi
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 7, 2025


