कैथल। आज कैथल की पावन धरा पर आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा हरियाणा के प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों ने सहभागिता की।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री फणींद्र नाथ शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों की उपस्थिति में आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर कहा गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हरियाणा को स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का एक सशक्त केंद्र बनाना लक्ष्य है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए स्वदेशी रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो प्रदेशभर में स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का संदेश पहुंचाएगी।
वक्ताओं ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान केवल एक नारा नहीं, बल्कि हर हरियाणवी की समृद्धि और प्रगति का मजबूत आधार बनेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का इस ऐतिहासिक पहल को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया गया।
आज कैथल की पावन धरा पर RKSD कॉलेज में आयोजित "आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान" @BJP4Haryana के प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में शामिल हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री फणींद्र नाथ शर्मा जी… pic.twitter.com/P42HYjafai
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 7, 2025


