चंडीगढ़। मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने आज चंडीगढ़ में ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ और ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना’ (MMAPUY) से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में दोनों योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति और जमीनी स्तर पर लाभ पहुंचाने की स्थिति पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक सरलता और समय पर पहुंचना चाहिए, जिससे योजनाओं के उद्देश्य पूर्ण रूप से सफल हो सकें।
सीएम ने जोर देते हुए कहा कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों ने योजनाओं की वर्तमान स्थिति, लाभार्थियों का आंकड़ा और आगामी कार्ययोजना की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने योजनाओं की नियमित समीक्षा और प्रभावी निगरानी पर भी बल दिया।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज चंडीगढ़ में 'दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' और "मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना" (MMAPUY) से संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का… pic.twitter.com/5hZT3qbva6
— CMO Haryana (@cmohry) December 6, 2025


