चंडीगढ़। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने लोक भवन, चंडीगढ़ में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने डॉ. अंबेडकर के संविधान निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान और सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्ष को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार समानता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित एक सशक्त लोकतंत्र की नींव हैं।
महापरिनिर्वाण दिवस पर उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
राज्यपाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की दूरदृष्टि एवं प्रगतिशील विचारधारा आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है और आने वाली पीढ़ियों को समान और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन देती रहेगी।
राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने लोक भवन, चंडीगढ़ में बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।#Haryana pic.twitter.com/MyEhpjbOsR
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 6, 2025


