हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज एक अनोखी पहल करते हुए डेरा बस्सी से अंबाला तक हरियाणा रोडवेज़ की साधारण बस में टिकट खरीदकर यात्रा की। आम यात्रियों की तरह बस में सफर करते हुए सीएम ने न केवल यात्रा का अनुभव साझा किया, बल्कि सहयात्रियों से बातचीत कर परिवहन व्यवस्था की जमीनी स्थिति की सीधी समीक्षा भी की।
यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से रोडवेज़ की बस सेवाओं, सुरक्षा, समयबद्धता, स्टाफ व्यवहार तथा बसों की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर प्रतिक्रिया ली। कई यात्रियों ने सीएम से अपने अनुभव साझा किए और सुधार से संबंधित सुझाव भी दिए।
सीएम सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा रोडवेज़ को अत्याधुनिक, सुरक्षित और बेहतर सुविधा देने वाली परिवहन सेवा के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की जरूरतों के अनुसार सेवाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री का यह अचानक निरीक्षण यात्रियों के बीच चर्चा का विषय रहा, और लोगों ने इस पहल को सराहा।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने हरियाणा रोडवेज़ की बस में डेरा बस्सी से अंबाला तक का टिकट खरीदकर यात्रा की।
यात्रा के दौरान सीएम ने सहयात्रियों से बातचीत कर परिवहन व्यवस्था की समीक्षा भी की।#HaryanaRoadways #NayabSinghSaini pic.twitter.com/qQkd9bJSdU
— DPR Haryana (@DiprHaryana) November 23, 2025


