हरियाणा में वर्तमान में 107 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHCs) और 165 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (UAAMs) कार्यरत हैं, जिन्हें अपग्रेड करके व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इन सेवाओं में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, संक्रामक और गैर-संक्रामक रोगों का प्रबंधन, दंत व नेत्र देखभाल, मानसिक स्वास्थ्य, पलियेटिव देखभाल और आपातकालीन चिकित्सा जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन विशेष रूप से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, निर्माण श्रमिकों, कचरा बीनने वालों और सड़क किनारे रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है।
कुछ UPHCs को स्पेशलिस्ट UPHCs में अपग्रेड किया गया है, जहां नागरिकों को घर के निकट विशेषज्ञ सेवाएं मिल रही हैं।


