जानिए टीवी इंडस्ट्री के उन पॉपुलर टीवी सेलेब्स के बारे में जो सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं लेकिन अब तक शादी का नहीं किया है कोई प्लान। अली गोनी-जैस्मिन भसीन, करण-तेजस्वी जैसे कपल्स हैं लिस्ट में शामिल।
टीवी इंडस्ट्री में अब लिव-इन रिलेशनशिप एक आम ट्रेंड बन गया है। जहां एक तरफ कुछ कपल्स ने लिव-इन के बाद शादी कर ली, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो सालों से साथ रहते हुए भी अभी तक शादी के बंधन में नहीं बंधे। आइए जानते हैं उन मशहूर टीवी सेलेब्स के बारे में, जो आज भी अपने पार्टनर के साथ लिव-इन में रह रहे हैं।
1. अली गोनी – जैस्मिन भसीन
टीवी के फेवरेट कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में अली ने नया घर लिया है और अब दोनों साथ में लिव-इन में रह रहे हैं। फैंस को इनकी शादी का इंतजार है, लेकिन कपल ने फिलहाल कोई प्लान नहीं बनाया है।
View this post on Instagram
2. करण कुंद्रा – तेजस्वी प्रकाश
‘बिग बॉस 15’ से शुरू हुई करण और तेजस्वी की प्रेम कहानी अब 4 साल की हो चुकी है। दोनों मुंबई में लिव-इन में रह रहे हैं और फैंस को अक्सर इनके रोमांटिक पलों की झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है।
View this post on Instagram
3. हिना खान – रॉकी जायसवाल
हिना खान और रॉकी जायसवाल 13 साल तक रिलेशनशिप में रहे और शादी से पहले कई साल लिव-इन में भी रहे। हालांकि अब दोनों शादी कर चुके हैं, लेकिन लिव-इन रिलेशनशिप इनकी मजबूत बॉन्डिंग की पहचान रहा है।
View this post on Instagram
4. अबिगेल पांडे – सनम जौहर
पिछले 10 साल से एक-दूसरे के साथ लिव-इन में रह रहे अबिगेल और सनम का कहना है कि वे साथ में बड़े हुए हैं। हालांकि, इस पॉपुलर कपल ने अभी तक शादी करने का कोई प्लान नहीं बनाया है।
View this post on Instagram
5. अश्लेषा सावंत – संदीप बसवाना
‘अनुपमा’ में नजर आने वाली अश्लेषा सावंत अपने पार्टनर संदीप बसवाना के साथ पिछले 20 साल से लिव-इन में रह रही हैं। इतनी लंबी रिलेशनशिप के बावजूद, दोनों शादी को लेकर किसी जल्दबाज़ी में नहीं हैं।
View this post on Instagram


