Google के मुफ्त AI कोर्सेज से सीखें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महत्वपूर्ण स्किल्स। जानिए 8 आसान और छोटे कोर्स जो बढ़ाएंगे आपकी कमाई और करियर ग्रोथ। अभी एक्सेस करें!
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ भविष्य की तकनीक नहीं, बल्कि आज की जरूरत बन चुकी है। तेजी से बदलती इस डिजिटल दुनिया में AI की समझ होना अब हर प्रोफेशनल के लिए जरूरी हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए Google ने अपने Google Cloud Skills Boost प्लेटफॉर्म पर 8 मुफ्त AI कोर्स लॉन्च किए हैं। ये कोर्स छोटे और आसान हैं, जो खासतौर पर व्यस्त पेशेवरों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
चाहे आप टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग, फाइनेंस, एजुकेशन या किसी भी क्षेत्र से हों, ये कोर्स आपकी स्किल्स को निखारने और नई कमाई के अवसरों को खोलने में मदद करेंगे। खास बात यह है कि इन कोर्सेस के लिए आपको कोडिंग या डेटा साइंस का गहरा ज्ञान होना जरूरी नहीं।
Google के 8 मुफ्त AI कोर्सेस:
जनरेटिव AI का परिचय (45 मिनट): जानिए जनरेटिव AI कैसे काम करता है और Google टूल्स की मदद से अपनी AI ऐप कैसे बनाएं।
लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) का परिचय (1 घंटा): Gemini और ChatGPT जैसे मॉडल्स को समझें और स्मार्ट प्रॉम्प्टिंग सीखें।
जिम्मेदार AI का परिचय (30 मिनट): AI के नैतिक उपयोग और Google के Responsible AI के 7 सिद्धांतों के बारे में जानें।
इमेज जनरेशन का इंट्रोडक्शन (30 मिनट): डिफ्यूजन मॉडल्स के जरिए AI-जनित इमेज बनाने की प्रक्रिया सीखें।
अटेंशन मैकेनिज्म (45 मिनट): AI मॉडल्स टेक्स्ट में महत्वपूर्ण हिस्सों पर कैसे फोकस करते हैं, जानें।
ट्रांसफार्मर और BERT मॉडल्स (45 मिनट): NLP और टेक्स्ट क्लासिफिकेशन की समझ बढ़ाएं।
इमेज कैप्शनिंग मॉडल बनाएं (30 मिनट): AI के ज़रिए इमेज देखकर उसका कैप्शन कैसे बनाएं, यह सीखें।
Vertex AI Studio का परिचय (2 घंटे): AI एप्लिकेशन बनाने की पूरी प्रक्रिया: प्रॉम्प्टिंग, मॉडल ट्यूनिंग और डिप्लॉयमेंट।
क्यों हैं ये कोर्स जरूरी?
आज के समय में AI स्किल्स डिजिटल मार्केटिंग, टेक्निकल सपोर्ट, फाइनेंस, ऑपरेशन्स जैसे कई क्षेत्रों में बेहद जरूरी हो गई हैं। Google के इन कोर्सेस के बाद मिलने वाला Skill Badge आपके प्रोफाइल को मजबूत बनाता है और आपके AI कौशल को दर्शाता है, जिससे करियर ग्रोथ के नए रास्ते खुलते हैं।
अगर आप अपनी स्किल्स अपडेट करना चाहते हैं, करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं या AI की दुनिया में पीछे नहीं रहना चाहते, तो Google के ये मुफ्त AI कोर्सेस आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हैं।
कोर्स एक्सेस करें:
इन कोर्सेस को करने के लिए Google Cloud Skills Boost की वेबसाइट पर जाएं। ये कोर्स पूरी तरह से मुफ्त हैं और हिंदी में भी उपलब्ध हो सकते हैं (अंग्रेजी समझना मददगार होगा)।


