भारतीय मूल की विधु इशिका ने Mrs Earth International 2025 का ताज जीत लिया है। उन्होंने इसे हर उस लड़की की जीत बताया जिसे कभी कमजोर समझा गया।
Mrs Earth International 2025 का खिताब इस साल भारतीय मूल की विधु इशिका के नाम रहा। ग्लोबल लेवल के इस प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट में विधु ने न केवल जीत हासिल की बल्कि भारत का नाम भी रोशन किया। अपनी जीत को लेकर उन्होंने एक सशक्त संदेश दिया है जो लाखों महिलाओं को प्रेरणा देगा।
गर्व की बात: भारतीय विरासत और नारीत्व की जीत
विधु इशिका ने अपनी जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए लिखा,
“यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है, बल्कि हर उस लड़की की है जिसे कभी कहा गया कि वो कुछ नहीं कर सकती। यह भारतीय विरासत, संगीत और नारीत्व की घोषणा है।”
टीवी होस्ट से लेकर इंटरनेशनल क्वीन तक का सफर
विधु इशिका इससे पहले कई टीवी शोज की होस्ट रह चुकी हैं।
उन्होंने सस्टेनेबल फैशन प्लेटफॉर्म की भी स्थापना की है।
अब वो Mrs Earth International 2025 बनकर ग्लोबल मंच पर भारत की पहचान बनी हैं।
मिसेज इंडिया यूनिवर्स द ड्रीम ने की पुष्टि
Mrs India Universe – The Dream के इंस्टाग्राम पेज पर विधु की जीत की आधिकारिक घोषणा की गई। उनके प्रोफेशनल सफर और सोशल कामों को भी पोस्ट में सराहा गया।
View this post on Instagram
फैंस और करीबियों से मिली बधाई
जीत के बाद सोशल मीडिया पर विधु इशिका को ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में सभी को धन्यवाद देते हुए सभी शुभचिंतकों की पोस्ट शेयर की।
Also Read:https://hindinewslive.in/bhuvan-bam-bollywood-debut-kuku-ki-kundali-dharma-film/


