New Mom Supplement Timeline: डिलीवरी के बाद कितने महीने तक दवाएं लेना जरूरी है? जानें नई मां के लिए जरूरी आयरन, कैल्शियम और मल्टीविटामिन सप्लीमेंट की सही अवधि, सही तरीका और डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी है।
New Mom Supplement Timeline: मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत अनुभव होता है, लेकिन डिलीवरी के बाद शरीर कमजोर हो जाता है। इस दौरान नई मां को बच्चे की देखभाल के साथ-साथ अपनी सेहत का भी खास ध्यान रखना होता है। अक्सर सवाल उठता है कि डिलीवरी के बाद कितने महीने तक दवाएं लेना जरूरी होती हैं और किन दवाओं की जरूरत होती है।
डिलीवरी के बाद शरीर की बदलती जरूरतें
डिलीवरी के बाद शरीर में खून की कमी, हार्मोनल बदलाव, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं होती हैं। इसलिए डॉक्टर आयरन, कैल्शियम और मल्टीविटामिन जैसी दवाओं की सलाह देते हैं ताकि मां जल्दी स्वस्थ हो सके और बच्चे को भी पर्याप्त पोषण मिल सके।
डिलीवरी के बाद दवाएं कब तक लें?
डॉ. सुप्रिया पुराणिक, स्त्री रोग विशेषज्ञ के अनुसार, डिलीवरी के बाद 3 से 6 महीने तक दवाएं नियमित रूप से लेना जरूरी है। खासकर अगर मां स्तनपान करा रही है, तो दवाओं से मिलने वाले पोषक तत्व बच्चे तक भी पहुंचते हैं।
जरूरी दवाओं की सूची
आयरन सप्लीमेंट: प्रसव के बाद खून की कमी पूरी करने के लिए।
कैल्शियम टैबलेट्स: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए।
मल्टीविटामिन्स: ऊर्जा बढ़ाने और इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए।
दवाएं बंद करने का सही समय
कई महिलाएं बिना डॉक्टर से सलाह लिए 2 महीने में दवाएं बंद कर देती हैं, जो सही नहीं है। दवाओं की अवधि आपकी सेहत, डिलीवरी के प्रकार (नॉर्मल या सी-सेक्शन) और रिकवरी की गति पर निर्भर करती है। इसलिए डॉक्टर के साथ नियमित फॉलो-अप बेहद जरूरी है।
For more news: Health


