Special Ops 2 New Release Date: केके मेनन की ‘स्पेशल ऑप्स 2’ अब 18 जुलाई 2025 को रिलीज़ होगी। जानिए नई स्ट्रीमिंग डेट, कहानी और स्टारकास्ट की पूरी जानकारी।
Special Ops 2 New Release Date: वेब सीरीज फैंस के लिए एक अहम अपडेट! KK मेनन स्टारर बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स 2 (Special Ops 2) की रिलीज डेट बदल दी गई है। पहले यह सीरीज 11 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 18 जुलाई 2025 तय की गई है। यह जानकारी खुद केके मेनन ने एक वीडियो के जरिए दी।
क्यों बदली गई Special Ops 2 की रिलीज डेट?
केके मेनन ने अपने वीडियो में कहा, “कुछ चीज़ें हमारे नियंत्रण में नहीं होतीं, इसलिए हमें सीरीज की रिलीज डेट एक हफ्ते आगे बढ़ानी पड़ी। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं, 18 जुलाई को सभी एपिसोड एक साथ रिलीज होंगे।”
View this post on Instagram
Special Ops 2 की कहानी – साइबर वॉर पर आधारित नई जंग
‘स्पेशल ऑप्स 2’ की कहानी इस बार और भी ज़्यादा आधुनिक और खतरनाक साइबर युद्ध पर केंद्रित है। हिम्मत सिंह और उनकी रॉ टीम एक ऐसे दुश्मन से भिड़ने वाली है, जो डिजिटल दुनिया में छिपा हुआ है। कहानी में Cyber Terrorism, Artificial Intelligence और UPI सिस्टम के जरिये देश को खतरे में डालने की साजिश दिखाई गई है।
Special Ops 2 स्टार कास्ट
इस सीजन में भी KK मेनन अपने दमदार किरदार हिम्मत सिंह में वापसी करेंगे। उनके साथ होंगे- करण टैकर, विनय पाठक, मुज़म्मिल इब्राहिम, सैयामी खेर, मेहर विज वहीं नए सीजन में नए किरदारों के रूप में शामिल हुए हैं- प्रकाश राज, ताहिर राज भसीन
Special Ops 2 OTT रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म
नई रिलीज डेट: 18 जुलाई 2025
प्लेटफॉर्म: JioCinema और Disney+ Hotstar
एपिसोड: सभी एपिसोड एक साथ स्ट्रीम होंगे
For more news: Entertainment


