Alia Bhatt Former Manager Arrested: आलिया भट्ट की पूर्व मैनेजर वेदिका शेट्टी को 77 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। Eternal Sunshine से की गई ठगी।
Alia Bhatt Former Manager Arrested: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों एक गंभीर धोखाधड़ी मामले को लेकर चर्चा में हैं। जुहू पुलिस ने आलिया की पूर्व मैनेजर वेदिका प्रकाश शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आलिया और उनके प्रोडक्शन हाउस Eternal Sunshine Productions से करीब 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
फर्जी हस्ताक्षरों से की गई लाखों की ठगी
रिपोर्ट्स के अनुसार, वेदिका शेट्टी ने कथित रूप से आलिया भट्ट के फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर दो सालों में प्रोडक्शन कंपनी और बैंक खातों से लाखों रुपये ट्रांसफर किए। शिकायत आलिया की मां सोनी राजदान द्वारा दर्ज करवाई गई थी।
बेंगलुरु से हुई गिरफ्तारी, कोर्ट में पेशी
करीब 5 महीने की जांच के बाद वेदिका को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश किया गया है। हालांकि अभी तक आलिया भट्ट या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
आलिया भट्ट का प्रोडक्शन हाउस – Eternal Sunshine
आलिया भट्ट ने साल 2021 में Eternal Sunshine Productions की शुरुआत की थी। इस बैनर की पहली फिल्म “डार्लिंग्स” थी, जिसे शाहरुख खान की Red Chillies Entertainment के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया गया था। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट पर बिजी हैं आलिया भट्ट
वर्तमान में आलिया भट्ट यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स मूवी ‘अल्फा’ में काम कर रही हैं, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ नजर आएंगी। फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।
इसके अलावा, वह जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म “लव एंड वॉर” में पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। साथ ही, आलिया फरहान अख्तर की बहुचर्चित फिल्म ‘जी ले ज़रा’ में भी दिखाई देंगी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ भी होंगी। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग शेड्यूल को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है।
For more news: Entertainment


