Adah Sharma Injured: Adah Sharma को उनकी नई एक्शन फिल्म की शूटिंग के दौरान नाक पर गंभीर चोट आई। जानें चोट की डिटेल्स, उनका रिएक्शन और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की पूरी जानकारी।
Adah Sharma Injured: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। एक कठिन स्टंट रिहर्सल के दौरान उनकी नाक पर गंभीर चोट आई है। हालांकि दर्द के बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी, जिससे उनका प्रोफेशनलिज्म और फिल्मों के प्रति समर्पण साफ झलकता है।
एक्शन के लिए तैयार हैं अदा शर्मा
‘कमांडो 2’ और ‘कमांडो 3’ जैसी फिल्मों में दमदार एक्शन करने के बाद, अदा एक बार फिर एक्शन रोल में नज़र आने वाली हैं। उनकी आने वाली फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें वह कई खतरनाक स्टंट करती नजर आएंगी। एक स्टंट सीन की प्रैक्टिस के दौरान उन्हें चोट लग गई, लेकिन उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी।
View this post on Instagram
“दर्द टेंपरेरी है, लेकिन सिनेमा हमेशा चलता रहेगा” – अदा शर्मा
अदा ने अपनी चोट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,“दर्द अस्थायी है, लेकिन सिनेमा हमेशा के लिए है। अब मैं वाकई एक एक्शन हीरोइन जैसी दिखती हूं। जिस रात मुझे चोट लगी, अगले ही दिन मैंने एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की। शूटिंग के दौरान मैंने आइस पैक का इस्तेमाल किया और मेकअप से चोट छिपाई।”
कमिटमेंट से भरी हैं अदा की परफॉर्मेंस
अदा ने अपने एक्टिंग करियर और किरदारों को लेकर कहा,“मुझे ‘The Kerala Story’ जैसे प्रोजेक्ट्स करने का सौभाग्य मिला है। मैं हमेशा अपने किरदारों को और अधिक रियल और प्रभावशाली बनाने की कोशिश करती हूं।”
अदा शर्मा की आने वाली फिल्में
एक्शन-थ्रिलर फिल्म जिसमें वह लीड रोल में हैं (टाइटल जल्द सामने आएगा)
‘देवी’ नामक फिल्म जिसमें वह तीन भाषाओं में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन बीएम गिरिराज कर रहे हैं
‘रीता सान्याल सीजन 2’ – फेमस वेब सीरीज का अगला भाग
एक हॉरर फिल्म जिसमें वह मुख्य भूमिका निभा रही हैं
For more news: Entertainment


