Squid Game Season 3 नेटफ्लिक्स पर 27 जून को दोपहर 12:30 बजे रिलीज़ होगा। जानिए इसकी कहानी, स्टार कास्ट और कब कहां देख सकेंगे।
Squid Game Season 3 Release Date in India: कोरियन सर्वाइवल थ्रिलर सीरीज़ Squid Game एक बार फिर खतरनाक गेम्स के साथ दर्शकों के बीच लौट रही है। नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज़ में से एक स्क्विड गेम का सीजन 3 अब रिलीज़ के लिए तैयार है। इस बार कहानी पहले से कहीं ज्यादा डरावनी और इमोशनल होने वाली है।
कब और कितने बजे रिलीज़ होगा Squid Game Season 3?
- नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक रूप से स्क्विड गेम सीजन 3 की रिलीज़ डेट का एलान कर दिया है।
- रिलीज़ डेट: 27 जून 2025
- इंडिया में स्ट्रीमिंग टाइम: दोपहर 12:30 बजे से
- प्लेटफॉर्म: Netflix (All 6 Episodes – Binge Watch Available)
नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “गुड लुक्स, गुड लुक्स एंड गुड लुक्स (मार सकता है)… स्क्विड गेम सीज़न 3 देखिए 27 जून से, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर!”
Good looks, good looks, and good looks (can kill) ✨👀
Watch Squid Game Season 3, out 27 June, only on Netflix. pic.twitter.com/MA7LThTqE0— Netflix India (@NetflixIndia) June 25, 2025
क्या है स्क्विड गेम सीजन 3 की कहानी?
सीज़न 3 की शुरुआत वहीं से होती है जहां सीज़न 2 खत्म हुआ था।
गी-हुन (Lee Jung-jae), जो अब तक गेम के मास्टरमाइंड को बेनकाब करने की कोशिश कर रहा था, अपने दोस्त जंग-बे की हत्या के बाद टूट चुका है।
फ्रंट मैन, जो कि असल में खिलाड़ी 001 है, इस बार और भी घातक गेम्स लेकर आया है।
गी-हुन अब बदले की भावना से भर चुका है लेकिन उसके पास खोने को कुछ नहीं बचा।
इस सीज़न में सवाल ये है — क्या गी-हुन आखिरकार फ्रंट मैन के खूनी खेल को रोक पाएगा? या फिर इस गेम में उसकी भी मौत हो जाएगी?
Squid Game Season 3 स्टार कास्ट – कौन-कौन कर रहा है वापसी?
- ली जंग-जे फिर से खिलाड़ी 456 यानी गी-हुन के रोल में नजर आएंगे।
- ली ब्युंग-हुन फ्रंट मैन के किरदार को दोहराएंगे।
- इसके अलावा कुछ नए किरदार भी इस बार कहानी में एंट्री ले रहे हैं:
| कलाकार | किरदार | खिलाड़ी नंबर |
|---|---|---|
| Yim Si-wan | म्यांग-गी | 333 |
| Kang Ha-neul | डे-हो | 388 |
| Park Sung-hoon | ह्यून-जू | 120 |
| Yang Dong-geun | योंग-सिक | 007 |
| Kang Ae-shim | ग्यूम-जा | 149 |
| Jo Yu-ri | जुन-ही | 222 |
| Lee David | मिन-सु | 125 |
| Roh Jae-won | नाम-ग्यू | 124 |
| Park Gyu-young | नो-ईल | N/A |
अगर आप थ्रिलर, सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा से भरपूर शो के शौकीन हैं, तो स्क्विड गेम सीजन 3 आपके लिए एक मस्ट वॉच है।
पूरी सीरीज़ एक साथ रिलीज़ हो रही है, तो बिंज वॉचिंग के लिए तैयार रहें।
इस बार खेल ज्यादा खतरनाक है, इमोशन्स गहरे हैं और कहानी और भी ज़्यादा पर्सनल हो गई है।
For more news: Entertainment


