Tommy Genesis Controversy: Tommy Genesis ने अपने वीडियो True Blue में देवी काली जैसे मेकअप और गोल्ड बिकिनी पहनी, जिस पर हिंदू और ईसाई धर्म के लोगों ने जताई नाराजगी। जानें पूरा मामला।
Tommy Genesis Controversy: इंडियन ओरिजिन और कनाडाई रैपर टॉमी जेनेसिस (Tommy Genesis) अपने नए म्यूजिक वीडियो True Blue को लेकर विवादों में घिर गई हैं। वीडियो में वह हिंदू देवी काली मां जैसी वेशभूषा और मेकअप में नजर आई हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है।
हिंदू देवी का अपमान? Tommy Genesis का लुक बना विवाद की वजह
Tommy Genesis के इस वीडियो में वह नीले रंग का बॉडी पेंट, गोल्डन बिकिनी, लाल बिंदी, मांग टीका, झुमके, चूड़ियां और भारी गोल्ड जूलरी पहने नजर आती हैं। इस लुक को कई यूजर्स ने हिंदू देवी मां काली के रूप का अपमान बताया है। इसके अलावा, वीडियो में प्राइवेट पार्ट पर क्रॉस का निशान होने के कारण ईसाई धर्म के अनुयायियों ने भी इसे अपमानजनक करार दिया है।
View this post on Instagram
रैपर रफ्तार ने किया विरोध, लोगों से की रिपोर्ट करने की अपील
भारतीय रैपर रफ्तार ने वीडियो की कड़ी आलोचना करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया और फैंस से इस वीडियो को रिपोर्ट करने की अपील की। उन्होंने लिखा – “इसे अस्तित्व में नहीं होना चाहिए। रिपोर्ट करें।”

यूजर्स का फूटा गुस्सा – ‘हमारी संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं’
रफ्तार की पोस्ट के बाद कई यूजर्स ने वीडियो को लेकर गुस्सा जाहिर किया।
- एक यूजर ने लिखा: “मां काली ब्रह्मांड की रक्षक हैं, उनकी छवि का मजाक बनाना बेहद शर्मनाक है।”
- दूसरे ने कहा: “पश्चिमी कलाकार अब हमारी संस्कृति को ताकत के नाम पर अपमानित कर रहे हैं।”
- कई लोगों ने Tommy Genesis के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो ‘True Blue’ पर उठे सवाल: कलात्मक स्वतंत्रता या धार्मिक अपमान?
Tommy Genesis का वीडियो True Blue जैसे ही रिलीज़ हुआ, सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। अब बहस इस बात पर है कि यह कलात्मक अभिव्यक्ति है या धार्मिक भावनाओं का अपमान।
For more news: Entertainment


