Berlin Season 2 Update: फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि Money Heist के आइकॉनिक कैरेक्टर “The Professor” की वापसी होने जा रही है।
Berlin Season 2 Update: नेटफ्लिक्स की सुपरहिट वेब सीरीज़ Berlin के दूसरे सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि Money Heist के आइकॉनिक कैरेक्टर “The Professor” की वापसी होने जा रही है। मशहूर स्पैनिश एक्टर Alvaro Morte इस बार Berlin Season 2 में स्पेशल अपीयरेंस देने वाले हैं।
The Professor की वापसी ने बढ़ाया क्रेज
Money Heist के फैंस के लिए यह खबर किसी सरप्राइज़ से कम नहीं है। प्रोफेसर (Alvaro Morte) भले ही Berlin के मुख्य किरदार नहीं हैं, लेकिन उनकी स्पेशल अपीयरेंस की पुष्टि होते ही सोशल मीडिया पर शो को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है।
Alvaro Morte, जिन्होंने ‘La Casa De Papel’ में प्रोफेसर का किरदार निभाकर इंटरनेशनल फेम हासिल किया था, अब Berlin के सीजन 2 में अपने सौतेले भाई Berlin के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
View this post on Instagram
Berlin Web Series किस पर आधारित है?
वेब सीरीज़ Berlin, Netflix की ब्लॉकबस्टर शो Money Heist के एक पॉपुलर कैरेक्टर Berlin की बैकस्टोरी पर आधारित है। सीरीज का पहला सीजन 2023 में रिलीज़ हुआ था और ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब दूसरे सीज़न में Professor और Berlin की केमिस्ट्री एक बार फिर देखने को मिलेगी।
जैसा कि Money Heist में बताया गया था, प्रोफेसर और बर्लिन सौतेले भाई हैं और इस रिश्ते को उन्होंने अपने बाकी साथियों से छुपाकर रखा था। Berlin Season 2 में इस रिलेशन को और गहराई से दिखाए जाने की उम्मीद है।
Berlin Season 2 Release Date – कब आएगा नया सीजन?
फिलहाल Berlin Season 2 की ऑफिशियल रिलीज़ डेट का एलान नहीं हुआ है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये शो 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो सकता है।
For more news: Entertainment


