Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का यूके में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 53 साल के थे। जानें पूरी खबर और फैमिली डिटेल्स।
Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर उद्योगपति संजय कपूर का यूके में अचानक निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 53 वर्षीय संजय कपूर को पोलो खेलते समय हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हार्ट अटैक बना मौत की वजह (Sunjay Kapur Death)
रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर ब्रिटेन में पोलो खेल रहे थे, जब उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ और वह गिर पड़े। मेडिकल टीम की मौजूदगी के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। हार्ट अटैक को उनकी मौत की मुख्य वजह बताया जा रहा है।
अहमदाबाद विमान हादसे पर किया था आखिरी पोस्ट
संजय कपूर ने अपनी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट 12 जून को अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर साझा की थी। उन्होंने लिखा था –“अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हेंइस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे।” गौरतलब है कि इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी, जिसमें पूर्व गुजरात सीएम विजय रुपाणी भी शामिल थे।
करिश्मा कपूर से तलाक और दूसरी शादी
संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने साल 2003 में शादी की थी, लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक का कारण घरेलू हिंसा के आरोप भी बताया गया था। तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की, जिनसे उन्हें एक बेटा अजारियस है।
संजय कपूर के बच्चे और फैमिली
करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे हैं – बेटी समायरा कपूर (19 वर्ष) और बेटा कियान राज कपूर। दोनों बच्चों की कस्टडी तलाक के बाद करिश्मा कपूर के पास है। प्रिया सचदेव से हुए बेटे अजारियस कपूर की उम्र फिलहाल 7 साल है।
For more news: Entertainment


