Thug Life Box Office Collection: कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ ने पहले दिन ₹17 करोड़ की कमाई की। जानें कैसे बनी 2025 की चौथी सबसे बड़ी तमिल ओपनर और इंडियन 2 से कितनी पीछे रही।
Thug Life Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार कमल हासन और डायरेक्टर मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ठग लाइफ’ ने आखिरकार 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन इसके बावजूद ‘ठग लाइफ’ ने तमिल सिनेमा की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनकर एक खास उपलब्धि हासिल की है।
Day 1 Collection: पहले दिन कमाए ₹17 करोड़
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘ठग लाइफ’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब ₹17 करोड़ का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा भले ही ‘इंडियन 2’ या ‘गुड बैड अग्ली’ जैसी बड़ी फिल्मों से कम है, लेकिन फिर भी इसे एक ठोस ओपनिंग माना जा रहा है।
कर्नाटक में नहीं हुई रिलीज, फिर भी अच्छा कलेक्शन
फिल्म को कर्नाटक में रिलीज नहीं किया गया, जिसका कारण था कमल हासन की एक तमिल-कन्नड़ विवादित टिप्पणी। इसके चलते वहां फिल्म बैन कर दी गई, जिससे ओपनिंग पर असर पड़ा। बावजूद इसके, ‘ठग लाइफ’ ने अन्य राज्यों में अच्छी कमाई की।
2025 की अब तक की चौथी सबसे बड़ी तमिल ओपनिंग
फिल्म 2025 की चौथी सबसे बड़ी तमिल ओपनर बनी है। देखें अब तक की टॉप ओपनिंग तमिल फिल्में:
-
गुड बैड अग्ली – ₹28.15 करोड़
-
विदमुयार्ची – ₹25.5 करोड़
-
रेट्रो (सूर्या) – ₹17.25 करोड़
-
ठग लाइफ – ₹17 करोड़
‘इंडियन 2’ से पीछे रही ठग लाइफ
कमल हासन की पिछली फिल्म ‘इंडियन 2’ ने भी औसत रिव्यूज के बावजूद पहले दिन ₹26 करोड़ की कमाई की थी। इस तुलना में ‘ठग लाइफ’ का प्रदर्शन कुछ कमजोर रहा है।
फिल्म को लेकर दर्शकों में अब भी उम्मीद
फिल्म की ओपनिंग भले ही उम्मीद के मुताबिक न रही हो, लेकिन माउथ पब्लिसिटी और वीकेंड पर दर्शकों के रिस्पॉन्स से फिल्म के बॉक्स ऑफिस ग्राफ में उछाल आ सकता है।
For more news: Entertainment

