RCB IPL 2025 Champion: “विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहली बार IPL 2025 ट्रॉफी जीती। फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर विराट की आंखों में आंसू आ गए। पढ़ें RCB की ऐतिहासिक जीत और विराट कोहली की भावुकता की पूरी कहानी।”
RCB IPL 2025 Champion: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर IPL 2025 की पहली ट्रॉफी अपने नाम की है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान विराट कोहली अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर पाए और मैदान पर ही आंसू बहा बैठे।
विराट कोहली की भावुकता
IPL के 18 वर्षों के इतिहास में RCB पहली बार चैंपियन बनी है। 2008 से ही विराट कोहली इस टीम का हिस्सा रहे हैं और आखिरकार 18 साल बाद उनके सपने ने सच होने का रूप लिया। फाइनल मुकाबले के दौरान जैसे-जैसे जीत करीब आई, विराट की आंखें नम हो गईं।
पंजाब किंग्स को आखिरी दो ओवरों में 42 रन बनाने थे, लेकिन विकेट गिरने के कारण जीत मुश्किल लगने लगी। 18वें ओवर तक विराट की आंखों में आंसू आ गए थे। पंजाब को आखिरी ओवर में 29 रन चाहिए थे, लेकिन दो डॉट गेंदों ने RCB की जीत पक्की कर दी। आखिरी गेंद पर शशांक सिंह ने छक्का मारा, लेकिन विराट कोहली भावुक होकर जमीन पर लेट गए।
डिविलियर्स को गले लगाया
एबी डिविलियर्स ने भी RCB को फाइनल में जीतते देख अपना पूरा समर्थन दिया था। उन्होंने मैच से पहले कहा था कि वे फाइनल में जरूर मौजूद रहेंगे और विराट के साथ IPL ट्रॉफी जीतने की खुशी साझा करेंगे। फाइनल जीत के बाद विराट ने डिविलियर्स को गले लगाकर अपनी खुशी जताई।
सिर्फ डिविलियर्स ही नहीं, विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को भी गले लगाया और लंबे समय तक उनसे अलग नहीं हुए। यह पल दर्शाता है कि 18 साल बाद IPL की ट्रॉफी जीतने का उनका सपना कितना खास और भावुक था।
For more news: Sports


