Thug Life Box Advance Booking: कमल हासन की फिल्म ‘Thug Life’ ने तमिलनाडु और विदेशों में एडवांस बुकिंग से करोड़ों की कमाई की। जानिए फिल्म की डिटेल्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
Thug Life Box Advance Booking: सुपरस्टार कमल हासन की मच अवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने तमिलनाडु में पहले ही दिन ₹2.50 करोड़ की कमाई कर ली है। यह फिल्म 5 जून 2025 को रिलीज हो रही है, और इसके चार दिन पहले ही, यानी 1 जून को इसकी एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी।
तमिलनाडु में एडवांस बुकिंग से शानदार शुरुआत
तमिलनाडु में ‘ठग लाइफ’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले दिन ही इस फिल्म के 1.50 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। राज्य के करीब 200 सिनेमाघरों में 1275 शोज लगाए गए हैं। कमल हासन की ये फिल्म हाल ही में रिलीज हुई तमिल फिल्मों ‘अमरन’, ‘रायन’ और ‘थंगालान’ की तुलना में बेहतर परफॉर्म कर रही है।
Thug Life Cast and Crew
मणि रत्नम द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कमल हासन के साथ त्रिशा कृष्णन, सिलंबरासन और नासर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा है, जो रिलीज के पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी पकड़ बना चुका है।
इंटरनेशनल मार्केट में भी मचा धमाल
फिल्म को भारत के बाहर भी बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। नॉर्थ अमेरिका में अब तक $315K USD (करीब ₹2.62 करोड़) की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। यह आंकड़ा कमल हासन की फिल्मों के लिए एक नया रिकॉर्ड बन सकता है। इसके अलावा, मलेशिया में $58K USD और श्रीलंका में $9K USD की प्री-सेल्स भी दर्ज की गई हैं।
रिलीज से पहले ही Box Office Star बनी ‘Thug Life’
‘Thug Life‘ की एडवांस बुकिंग ट्रेंड्स इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह फिल्म रिलीज के साथ ही ओपनिंग डे पर रिकॉर्डतोड़ बिजनेस कर सकती है। तमिलनाडु के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट्स में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप है। यदि यही ट्रेंड जारी रहा, तो कमल हासन की ये फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।
For more news: Entertainment

