Shivangi Joshi ने Bade Acche Lagte Hain Phir Se में ‘भाग्यश्री’ का रोल निभाने के लिए 8 किलो वजन बढ़ाया। जानें शो की स्टोरी और दिलचस्प डिटेल्स।
Bade Acche Lagte Hain Phir Se का नया सीजन जल्द ही टेलीविजन स्क्रीन पर दस्तक देने वाला है, जिसमें शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगे। शो के प्रोमो रिलीज के बाद से ही फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इस बार दर्शकों को एक अनोखी लव स्टोरी देखने को मिलेगी, जिसमें दो राज्यों—पंजाब और तमिलनाडु—की संस्कृति का दिलचस्प मिश्रण होगा।
शिवांगी जोशी का ट्रांसफॉर्मेशन: बढ़ाया 8 किलो वजन
शिवांगी जोशी इस शो में भाग्यश्री नाम की तमिलियन लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए उन्होंने 8 किलो वजन बढ़ाया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, “मुझे किरदार के लिए बहुत खाना पड़ा। वेट गेन करने को कहा गया था, तो मैंने मेहनत से 8 किलो वजन बढ़ाया है। खाने की मेहनत भी कम नहीं होती।”
शो में दिखेगा पंजाबी-तमिल कनेक्शन
शो में हर्षद चोपड़ा ऋषभ नाम के पंजाबी लड़के की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों कलाकारों ने बताया कि कहानी का कॉन्सेप्ट नया और ताज़ा है। शिवांगी ने न सिर्फ वजन बढ़ाया, बल्कि तमिल भाषा पर भी खासा काम किया, ताकि किरदार को असली बनाया जा सके।
कहानी में जान डालेंगे ‘कद्दू’
भाग्यश्री के किरदार की खास बात उसका पेट डॉग ‘कद्दू’ है, जो सीरियल में एक रोमांटिक क्यूपिड यानी कामदेव का रोल निभाएगा। कद्दू, ऋषभ और भाग्यश्री की लव स्टोरी को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
शूटिंग के दौरान हर्षद और शिवांगी का अनुभव
शिवांगी ने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान हर्षद सेट पर लगातार जंक फूड खाते रहते हैं, जिससे अब वो भी थक चुकी हैं। वहीं हर्षद ने कहा कि वेट गेन को लेकर लोग अक्सर उन्हें चिढ़ाते हैं।
For more news: Entertainment

