Karate Kids Legends Review: जैकी चैन की नई फिल्म में अजय देवगन और युग देवगन ने दी अपनी आवाज। जानिए कैसी है फिल्म की कहानी, एक्टिंग और डबिंग परफॉर्मेंस। क्या ये फिल्म देखने लायक है?
Karate Kids Legends Review: जैकी चैन की नई फिल्म Karate Kids Legends 30 मई को भारत में हिंदी भाषा में रिलीज हो गई है। इस फिल्म की खास बात यह है कि हिंदी डब वर्जन में अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने अपनी आवाज दी है। खासकर युग देवगन की दमदार वॉयस परफॉर्मेंस ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है।
कहानी क्या है?
फिल्म की कहानी ली फोंग नामक एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बीजिंग से अपनी मां के साथ न्यूयॉर्क शिफ्ट हो जाता है। बीजिंग में वह मिस्टर हान (जैकी चैन) से कुंग फू की ट्रेनिंग लेता था, लेकिन अमेरिका में उसकी मां उसे वादा लेती है कि वह अब लड़ाई नहीं करेगा। हालात तब बदलते हैं जब उसकी गर्लफ्रेंड के पिता कर्ज में डूबे होते हैं और कर्जदाता उन्हें धमकाने लगते हैं। अब ली फोंग को दोबारा फाइट करना पड़ता है और कराटे सीखने की राह पर निकलता है।
फिल्म कैसी है?
यह एक वन टाइम वॉच फिल्म है जिसकी कहानी पहले से ही काफी प्रेडिक्टेबल लगती है। हालांकि न्यूयॉर्क के लोकेशन्स और एक्शन सीन्स अच्छे फिल्माए गए हैं, लेकिन स्टोरी में कोई नया या चौंकाने वाला एलीमेंट नहीं है।
एक्टिंग और डबिंग परफॉर्मेंस
Ben Wang ने लीड रोल में अच्छा काम किया है और युग देवगन ने उनकी हिंदी डबिंग में कमाल कर दिया है।
युग की आवाज हर इमोशन—चाहे रोमांस हो, डर हो या एक्शन—में फिट बैठती है।
अजय देवगन ने जैकी चैन को आवाज दी है, हालांकि उनकी आवाज जैकी पर कुछ सीन में थोड़ी अटपटी लगती है, लेकिन बाद में ठीक लगने लगती है।
युग देवगन का एक डायलॉग “एक दिन में सिंघम बनेगा” सुनकर फैंस बेहद प्रभावित हुए हैं।
डायरेक्शन और राइटिंग
कहानी: रॉब लीबर द्वारा लिखी गई कहानी कमजोर है और स्क्रिप्ट में कोई खास दम नहीं है।
डायरेक्शन: जोनाथन एंटविसल ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। विजुअल्स और फाइट सीन्स अच्छे हैं लेकिन कहानी कमजोर होने के कारण डायरेक्शन भी औसत लगता है।
फिल्म देखें या नहीं?
अगर आप जैकी चैन के फैन हैं और युग देवगन की आवाज में कुछ नया देखना-सुनना चाहते हैं, तो यह फिल्म एक बार जरूर देखी जा सकती है।
रेटिंग: 3/5 स्टार
For more news: Entertainment


