Sandeep Reddy Vanga reaction: संदीप रेड्डी वांगा ने ‘स्पिरिट’ की कहानी लीक करने पर एक्ट्रेस पर निशाना साधा। क्या दीपिका पादुकोण पर भड़के हैं फिल्ममेकर?
Sandeep Reddy Vanga reaction: फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए किसी अभिनेत्री पर नाराजगी जाहिर की है। माना जा रहा है कि ये निशाना सीधे दीपिका पादुकोण की ओर है।
‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण बाहर, अब तृप्ति डिमरी निभाएंगी लीड रोल
हाल ही में खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से हटा दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका की कुछ शर्तें जैसे कि –
8 घंटे का वर्किंग शेड्यूल,
हाई सैलरी
और फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सा,
इन वजहों से मेकर्स ने उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया।
अब फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आएंगी। तृप्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी कास्टिंग की पुष्टि की और संदीप रेड्डी वांगा का धन्यवाद भी किया।
संदीप रेड्डी वांगा की सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल
सोमवार रात को संदीप रेड्डी वांगा ने एक्स (Twitter) पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए एक एक्ट्रेस पर कहानी लीक करने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा: “जब मैं किसी अभिनेता को कहानी सुनाता हूं, तो मैं 100% विश्वास करता हूं। हमारे बीच एक एनडीए होता है। लेकिन आपने जो किया, उसने दिखा दिया कि आप क्या हैं। किसी युवा एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी कहानी बाहर करना? क्या यही आपका फेमिनिज्म है?”
When I narrate a story to an actor, I place 100% faith. There is an unsaid NDA(Non Disclosure Agreement) between us. But by doing this, You’ve ‘DISCLOSED’ the person that you are….
Putting down a Younger actor and ousting my story? Is this what your feminism stands for ? As a…— Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) May 26, 2025
उन्होंने आगे कहा, “गंदा पीआर गेम मत खेलो। अगली बार पूरी कहानी लीक कर देना, मुझे फर्क नहीं पड़ता। मुझे यह कहावत बहुत पसंद है – ‘खुंदक में बिल्ली खंभा नोचे।’”
क्या पोस्ट दीपिका पादुकोण के लिए थी?
पोस्ट में नाम नहीं लिया गया, लेकिन नेटिज़न्स का मानना है कि संदीप की नाराजगी दीपिका पादुकोण के खिलाफ ही है। यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में इस पर बहस शुरू कर दी – कुछ लोगों ने संदीप का समर्थन किया, तो कुछ दीपिका के पक्ष में उतरे।
For more news: Entertainment


