Netflix की बहुचर्चित वेब सीरीज़ Rana Naidu Season 2 का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। राणा दग्गुबाती, वेंकटेश और अर्जुन रामपाल की जबरदस्त परफॉर्मेंस से भरपूर इस एक्शन-ड्रामा को 13 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
Rana Naidu Season 2: राणा दग्गुबाती की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ ‘राणा नायडू 2’ का धमाकेदार टीज़र आखिरकार रिलीज़ कर दिया गया है। पहले सीज़न की सफलता के बाद फैंस लंबे समय से इसके अगले भाग का इंतजार कर रहे थे, और अब नेटफ्लिक्स इंडिया ने इस इंतजार को खत्म कर दिया है।
टीज़र से यह साफ है कि इस बार एक्शन और ड्रामा का स्तर पहले से कहीं ज़्यादा हाई होगा। शुरुआती सीन में राणा दग्गुबाती और सुरवीन चावला एक प्लेन में नजर आते हैं, जहां सुरवीन का डायलॉग राणा के दोहरे जीवन की ओर इशारा करता है। आगे टीज़र में एक के बाद एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल टकराव देखने को मिलते हैं।
टीज़र में राणा दग्गुबाती, वेंकटेश दग्गुबाती और अर्जुन रामपाल के बीच तीखे मुकाबले दिखाए गए हैं, जिससे सीज़न की कहानी में बढ़ते तनाव और रोमांच का अंदाजा लगाया जा सकता है।
कब और कहां देख सकते हैं ‘राणा नायडू 2’?
- मेकर्स ने 20 मई को इस सीरीज़ की रिलीज़ डेट की घोषणा की थी।
- ‘राणा नायडू सीजन 2’ 13 जून 2025 को केवल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
स्टारकास्ट और अन्य डिटेल्स
सीज़न 2 में राणा दग्गुबाती के साथ वेंकटेश दग्गुबाती और अर्जुन रामपाल अहम किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा कृति खरबंदा, डिनो मोरिया, रजत कपूर और अभिषेक बनर्जी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
पहला सीज़न 2013 की अमेरिकी क्राइम ड्रामा ‘Ray Donovan’ का आधिकारिक भारतीय रूपांतरण था, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। नया सीजन भी करण अंशुमान के निर्देशन में तैयार किया गया है।
For more news: Entertainment

