Dipika Kakar Liver Tumor: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का लिवर ट्यूमर है। शोएब ने व्लॉग में उनके ट्यूमर की जानकारी दी है। जिसके बाद उनके प्रशंसक परेशान हो गए हैं।
Dipika Kakar Liver Tumor: टीवी एक्ट्रेस दीपिक कक्कड़ अब टीवी पर नहीं दिखाई देती, लेकिन वो अपने प्रशंसकों से व्लॉग के माध्यम से जुड़ी रहती हैं। दीपिका और शोएब व्लॉगिंग करते रहते हैं और अपनी लाइफ के बारे में फैंस को बताते रहते हैं। दीपिका को लेकर शोएब ने जो खुलासा किया है, उससे उनके प्रशंसक बहुत परेशान हो गए हैं। दीपिका के लिए भी दुआ मांगना शुरू कर दिया। शोएब ने अपनी पोस्ट में बताया कि दीपिका को गंभीर बीमारी है। जिसके लिए सर्जरी कराने की नौबत आ गई है।
दीपिका और शोएब ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पूरी लाइफ के बारे में अपने प्रशंसकों को अपडेट दिया है। प्रियजनों को उनके घर में क्या हो रहा है पता है। साथ ही, फैंस उनके जीवन में बहुत दिलचस्पी लेते हैं। दीपिका और शोएब दोनों की ही फैन फॉलोइंग भी बहुत अच्छी है।
दीपिका के लिवर में ट्यूमर
शोएब ने अपने व्लॉग में बताया कि दीपिका के लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर हो गया है। ये ट्यूमर काफी बड़ा है। उस समय शोएब का चेहरा बहुत उतरा हुआ था। शोएब ने कहा कि दीपिका ठीक नहीं है; उसे पेट में कुछ दर्द है, जो काफी गंभीर है। वास्तव में, मैं चंडीगढ़ में था और दीपिका मुंबई में थी, उसके पेटे में दर्द हुआ। दीपिका ने सोचा ये नॉर्मल दर्द है, लेकिन जब यह अधिक गहरा हुआ तो डॉक्टर के पास गई। कुछ ब्लड टेस्ट किए गए। तब पता चला कि उनके पेट में इंफेक्शन है।
ट्यूमर बड़ा है
शोएब ने कहा कि हमारे डॉक्टर ने फोन किया और बताया कि हमें सीटी स्कैन करना होगा। रिपोर्ट बताती है कि दीपिका के लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर है। वह भी टेनिस बॉल की तरह है। ये हम सबके लिए बहुत शॉकिंग है।
शोएब ने कहा कि हम सब केवल कैंसर से डर रहे थे। रिपोर्ट अब तक ऐसा कुछ नहीं बताती है। ये सुखद है। अभी और टेस्ट भी होने हैं।
For more news: Entertainment

