Operation Sindoor: भारत ने बीती रात पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। साउथ के कई सेलेब्स ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है और ऑपरेशन सिन्दूर का स्वागत किया है।
South Celebs Reaction on Operation Sindoor: भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार की आधी रात करीब 1:44 बजे पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। इस हमले में कम से कम 17 आतंकवादी मारे गए और 60 अन्य घायल हो गए। इन स्थानों का उपयोग भारत पर हमलों की योजना बनाने और उन्हें प्रेरित करने के लिए किया गया था।
भारत की इस कार्रवाई से पूरा देश उत्साहित है, हर कोई प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना की प्रशंसा कर रहा है। अब रजनीकांत, चिरंजीवी और जूनियर एनटीआर जैसे कलाकारों ने पोस्ट करके “ऑपरेशन सिन्दूर” की प्रशंसा की है।
जब तक मिशन पूरा नहीं हो जाता, तब तक कोई रोक नहीं!
भारत सरकार के ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद, मोगास्टार रजनीकांत ने अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट की है। रजनीकांत ने अपनी पोस्ट में कहा, “लड़ाकू की लड़ाई शुरू हो गई है..।” जब तक मिशन पूरा नहीं हो जाता, तब तक कोई रोक नहीं है! पूरा देश आपके साथ है.
The fighter’s fight begins…
No stopping until the mission is accomplished!
The entire NATION is with you. @PMOIndia @HMOIndia#OperationSindoor
JAI HIND 🇮🇳
— Rajinikanth (@rajinikanth) May 7, 2025
चिरंजीवी ने “जय हिंद” का नारा लगाया
दक्षिण भारत के सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी अपने एक्स अकाउंट पर ऑपरेशन सिन्दूर का पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने जय हिंदी लिखा। तिरंगे, भारतीय राष्ट्रध्वज के इमोजी भी शेयर की है।
अल्लू अर्जन ने लिखा न्याय मिलना चाहिए
पुष्पा 2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन ने एक्स अकाउंट पर ऑपरेशन सिन्दूर की पोस्ट भी शेयर की। साथ ही उन्होंने लिखा, “जस्टिस जरूर मिलना चाहिए, जय हिंद। साथ ही अभिनेता ने तिरंगे की इमोजी शेयर की है।
May justice be served . Jai Hind 🇮🇳 #OperationSindoor pic.twitter.com/LUOdzZM8Z5
— Allu Arjun (@alluarjun) May 7, 2025
जूनियर एनटीआर ने भारतीय सेना के लिए प्रार्थना की
देवरा एक्टर जूनियर एनटी आर ने भी एक्स पर पोस्ट करके ऑपरेशन सिन्दूर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने लिखा, “मैं हमारी भारतीय सेना की सुरक्षा और मजबूती के लिए प्रार्थना करता हूं”। हैशटैग ऑपरेशन सिन्दूर”
Praying for the safety & strength of our Indian Army in #OperationSindoor.
Jai Hind! 🇮🇳
— Jr NTR (@tarak9999) May 7, 2025
पहलगाम हमले के दो हफ्ते बाद पाकिस्तान पर भारतीय सेना की कार्रवाई
22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों को गोली मार दी। हमले के बाद से पूरा देश आक्रोशित था और पाकिस्तान को बाहर निकालने की मांग कर रहा था। 6 मई की आधी रात को, पिछले पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारतीय सेना ने पीओके और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।
For more news: Entertainment



