Healthy Foods For Liver: स्वास्थ्यपूर्ण लिवर के लिए खान-पान पर ध्यान देना बहुत महत्वपूर्ण है। हमारा लिवर प्रत्यक्ष रूप से भोजन से प्रभावित होता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ खाद्य पदार्थ अच्छे हैं तो कुछ बुरे हैं।
Healthy Foods For Liver: क्या आप जानते हैं कि बीमार लिवर आपके पूरे शरीर को खराब कर सकता है? इसलिए अपने लिवर के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक होना बहुत महत्वपूर्ण है। 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे (World Liver Day 2025) मनाया जाता है, जिससे लोगों को इस बारे में अधिक जानकारी मिलती है। आज लोगों को लिवर हेल्थ और इससे जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूक बनाया जाता है।
आपको बता दें कि हेल्दी लिवर के लिए हेल्दी डाइट बहुत महत्वपूर्ण है। खान-पान में स्वस्थ भोजन न लेने से लिवर को नुकसान होता है और बीमारियों का खतरा बढ़ता है। आइए जानते हैं कुछ खाद्य पदार्थों (Foods for Healthy Liver) के बारे में, जो आपके लिवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
लिवर को स्वस्थ बनाने के लिए क्या खाना चाहिए?
क्रुसिफेरस सब्जियां
हरी सब्जियां, जैसे ब्रोकली, पत्ता गोभी, गोभी और केल, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर हैं। ये लिवर को शुद्ध करने और काम करने में मदद करते हैं।
लहसुन
लहसुन में सेलेनियम और एलिसिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो लिवर को इन्फेक्शन से बचाने और डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। एक या दो कली कच्चा लहसुन हर दिन खाने से लिवर स्वस्थ रहता है।
हल्दी
हल्दी में पाया जाने वाला एक्टिव कंपाउंड, करक्यूमिन, लिवर की सूजन को कम करता है और उसे फिर से बनाने में मदद करता है। हल्दी को दूध या खाने में नियमित रूप से शामिल करना लिवर के लिए अच्छा है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले फूड्स
फ्लैक्ससीड्स, चिया सीड्स, अखरोट और फैटी फिश (जैसे मैकेरल और सालमन) में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखता है और फैट को कम करता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में कैटेचिन एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो लिवर फंक्शनिंग को सुधारता है। नियमित रूप से एक या दो कप ग्रीन टी पीने से आपका पेट स्वस्थ रहता है।
सेब और एवोकाडो
सेब में पेक्टिन फाइबर होता है, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। Evocado में ग्लूटाथियोन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो लिवर को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है।
नींबू और संतरा
संतरा और नींबू, जो विटामिन-सी से भरपूर हैं, लिवर को साफ करने में मदद करते हैं। नींबू को सुबह गुनगुने पानी में डालकर पीने से लिवर स्वस्थ रहता है।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो लिवर में टॉक्सिन्स की मात्रा को कम करते हैं। इसे सलाद या भोजन बनाने में प्रयोग किया जा सकता है।
लिवर को स्वस्थ बनाने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?
- अल्कोहल: शराब पीने से फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस हो सकता है।
- तले-भुने स्नैक्स: पैक्ड और फास्ट फूड में ट्रांस फैट होता है, जो लिवर को नुकसान पहुंचाता है।
- अधिक नमक: अधिक नमक खाने से लिवर में पानी जमा हो सकता है, जो सूजन का कारण बन सकता है।
- शुगर वाली ड्रिंक्स: कोल्ड ड्रिंक्स और पैक्ड जूस में उच्च फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप होता है, जो लिवर को खराब करता है।
For more news: Health

