‘Mere Husband Ki Biwi’ OTT Release: मेरे हसबैंड की बीवी लगभग दो महीने के इंतजार के बाद अब OTT पर रिलीज होने की तैयारी कर रही है।
‘Mere Husband Ki Biwi’ OTT Release: मेरे हसबैंड की बीवी, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी, बुरी तरह फ्लॉप हुई। यह फिल्म 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म लगभग दो महीने बाद ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली है। हालाँकि इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, इसी हफ्ते के आखिर में ओटीटी पर इसका प्रसारण होगा।
मुदस्सर अजीज की फिल्म, मेरे हसबैंड की बीवी, 60 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई थी. इसने देश में 10.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 12.85 करोड़ रुपये का कमाई किया था।
“मेरे हसबैंड की बीवी” OTT पर कब और कहां रिलीज होगी?
‘मेरे हसबैंड की बीवी’ इसी हफ्ते शुक्रवार, 18 अप्रैल, 2025 को OTT पर प्रसारित होगी। यह फिल्म JioHotstar पर रिलीज होने वाली है। दर्शक जो सिनेमाघरों में फिल्म देखने से चूक गए हैं या फिर से देखना चाहते हैं, अब घर बैठे फिल्म का आनंद ले सकते हैं। फिल्म की डिजिटल रिलीज की तारीख अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
“मेरे हसबैंड की बीवी” का ट्रेलर
“मेरे पति की बीवी” की कहानी
“मेरे हसबैंड की बीवी” एक अलग तरह की प्रेम कहानी है। यह कहानी अंकुर (अर्जुन कपूर) के बारे में है। प्रभलीन (भूमि पेडनेकर) उसकी एक्स वाइफ है और अंतरा (रकुल प्रीत सिंह) उसकी गर्लफ्रेंड है। कहानी में ट्विस्ट आता है जजब प्रभलीन की याददाश्त एक हादसे के बाद कुछ साल पहले के दौर में चली जाती है। यानी अब उसे अंकुर से उसकी बहस और तलाक की कोई याद नहीं है। अंकुर और अंतरा इस बीच विवाह करने की तैयारी कर रहे हैं। अब अंकुर को प्रभलीन के साथ पति का किरदार निभाना होगा, भले ही वह डॉक्टरों की सलाह पर नहीं चाहता हो। जब प्रभलीन और अंतरा एक-दूसरे से भिड जाते हैं, तो इस चक्कर में फंसे अंकुर की जिंदगी में भूचाल आता है। फिल्म देखकर कहानी में क्या होता है पता चलेगा।
“मेरे हसबैंड की बीवी” की कास्ट
फिल् म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के अलावा आदित्य सील, डिनो मोरिया, हर्ष गुजराल, शक्कर कपूर, मुकेश रिषी और टीकू तलसानिया भी हैं। यह फिल्म वासु भगनानी और पूजा फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है, जिसका प्रोड्यूसर वासु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख हैं।
For more news: Entertainment


