LSG vs CSK: IPL 2025 में लगातार पांच हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने अंततः जीत दर्ज की है। चेन्नई ने LSG को पांच विकेट से हराया।
LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराया है। चेन्नई ने आईपीएल 2025 में लगातार पांच हार के बाद पहली बार जीत हासिल की है। इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले खेलते हुए 166 रन बनाए, लेकिन CSK की टीम ने आखिरी ओवर तक खेलते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की। MS Dhoni ने समा बांधते हुए 11 गेंद में 26 रनों की तूफानी पारी खेलकर CSK को जीता।
इस तरह CSK ने लक्ष्य हासिल किया
चेन्नई सुपर किंग्स ने अच्छी शुरुआत की और 167 रनों का लक्ष्य पीछा किया। रचिन रविंद्र के साथ डेब्यूटेंट शेख रशीद ने 5 ओवर खत्म होने से पहले ही CSK का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया था। रशीद ने अपने डेब्यू मैच में 19 गेंद में 27 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदल नहीं पाया और पार्ट-टाइम गेंदबाज एडन मारक्रम की बॉल पर 37 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।
राहुल त्रिपाठी लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे हैं, वह केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में रवींद्र जडेजा ने 7 रन बनाकर चलते बने। चेन्नई ने 52 रन बिना विकेट गंवाए, लेकिन CSK ने अगले 44 रन में चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। विजय शंकर भी खराब खेल रहे हैं, उनके आउट होने से चेन्नई ने 111 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए। चेन्नई को 30 गेंद में 56 रनों की जरूरत थी ताकि वे जीत सकें।
एमएस धोनी और शिवम दुबे
एमएस धोनी और शिवम दुबे ने अंतिम पांच ओवरों में शानदार बैटिंग की और LSG के गेंदबाजों पर दबाव डाला। धोनी और दुबे की नाबाद 57 रनों की साझेदारी ने चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार पांच हार के बाद जीत दिलाई। यह CSK की IPL 2025 में 7 मैचों में सिर्फ दूसरी जीत है। धोनी ने 11 गेंदों में 26 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 37 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए।
For more news: Sports

