Symptoms of Low Hemoglobin: हमारे शरीर के लिए हीमोग्लोबिन बहुत ही जरूरी होता है। शरीर में इसकी कमी होने पर कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आइए जानते हैं:
Symptoms of Low Hemoglobin: हीमोग्लोबिन एक प्रकार का प्रोटीन है जो रेड ब्लड सेल्स में पाया जाता है और हमारे शरीर में मौजूद है। यह ऑक्सीजन को शरीर के कई भागों तक पहुंचाता है। यही कारण है कि शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने से ऑक्सीजन का प्रवाह कम होता है। एनीमिया शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है। यह महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में सबसे आम समस्या है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर शरीर कई संकेत देता है, जिसे आप समझकर तुरंत इलाज कर सकते हैं। आइए जानते हैं:
बिना काम किए थकान और कमजोरी
हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर कोशिकाओं तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता, जिससे व्यक्ति को बिना काम के भी थकान हो जाती है। ऐसे लोगों को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे काम भी भारी लगने लगते हैं।
चक्कर और सांस फूलना
हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर को पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन नहीं मिल पाता, इसलिए हल्की सी सीढ़ियां चढ़ने या वॉक करने पर भी सांस फूल जाती है। इसके अलावा ऑक्सीजन की कमी मस्तिष्क को भी प्रभावित करती है, जिससे चक्कर आना, सिर दर्द या ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है
स्किन और होंठ पीले दिखना
हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है क्योंकि ऑक्सीजन सही से नहीं फैलता है। ऐसे में चेहरा, होंठ और नाखून फीके या पीले हो जाते हैं। लंबे समय तक ऐसे संकेतों को इग्नोर करने से बचें।
हार्टबीट तेज होना
हीमोग्लोबिन कम होने पर दिल की धड़कन तेज हो जाती है क्योंकि शरीर में ऑक्सीजन को पहुंचाने में अधिक कठिनाई होती है, जिससे धड़कन तेज या अनियमित हो सकती है। साथ ही, खून की कमी से शरीर का तापमान संतुलित नहीं रह पाता, जिससे हाथ-पैर ठंडे लगते हैं।
बाल झड़ना और नाखून टूटना
हीमोग्लोबिन कम होने पर व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है और बाल झड़ने लगते हैं। वास्तव में, शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता, जिससे बाल कमजोर होते हैं, झड़ने लगते हैं और नाखून टूटने लगते हैं।
For more news: Health


