LSG vs DC: लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले कहा कि तेज गेंदबाज मयंक यादव फिर से इंजरी का शिकार हो गया है।
LSG vs DC: आज आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें भिड़ेंगे। लेकिन इस मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को बुरा झटका लगा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि तेज गेंदबाज मयंक यादव एक बार फिर इंजरी का शिकार हो गए है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले जस्टिन लैंगर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मयंक यादव की उंगली में चोट लगी है। इसलिए इस तेज गेंदबाज की वापसी अब देरी से होगी।
जस्टिन लैंगर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?
जस्टिन लैंगर ने कहा कि मयंक यादव पिछले साल बहुत प्रभावशाली था। हम लोग उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस बार वे ऊंगली की चोट से पीड़ित हो गए। इसके बाद उस ऊंगली में इंफ्केशन हुआ। अब मयंक यादव के रिहैब में एक या दो सप्ताह की देरी हो सकती है, लेकिन उसके स्वास्थ्य की शुभकामना। साथ ही चल रहे हैं। मयंक यादव की फुटेज को हम लगातार देख रहे हैं। कल मैंने उसका वीडियो देखा। मैं टूर्नामेंट के अंत तक फिट हो जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि मयंक यादव टूर्नामेंट के अंत तक टीम में होंगे।
दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स आज आईपीएल में आमने-सामने होंगे। दोनों दल विशाखापत्तनम में खेलेंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-
अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, राजवर्धन हंगरगेकर, रवि बिश्नोई और शमर जोसेफ.
इम्पैक्ट प्लेयर– आकाश दीप
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा और टी नटराजन.
इम्पैक्ट प्लेयर– आशुतोष शर्मा
For more news: Sports


