सिंगर मीका सिंह ने एक बार फिर एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि एक्ट्रेस बिपाशा बसु घर पर अपनी गलतियों की वजह से बैठी है।
बॉलीवुड में मशहूर सिंगर मीका सिंह, जो अपने गानों के साथ सटीक बयानों के कारण भी चर्चा में रहते हैं। मीका ने बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु के बारे में कई बार बड़े खुलासे किए हैं। वहीं, उन्होंने हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस को बदनाम किया है। मीका ने कहा कि उन्हें अपनी ही वजह से कुछ काम नहीं मिल रहा।
बिपाशा बसु को लेकर मीका सिंह ने किया चौंकाने वाला खुलासा
दरअसल, बिपाशा बसु के नखरेले स्वभाव पर मीका सिंह ने पहले भी चर्चा की है। सिंगर ने बताया कि बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर उनके साथ काम करते थे। तो कपल ने उन्हें बहुत परेशान कर दिया। मीका सिंह फिर से करण-बिपाशा पर भड़कते हुए नजर आए हैं।
बिपाशा ने सेट पर काफी ड्रामे दिखाए: मीका
मीका सिंह ने बताया कि वह पिछले कई सालों से घर बैठे हैं। यह सब उनकी ही गलतियों का परिणाम है। क्योंकि जब मैंने उनके साथ काम किया था. तो उन्होंने बहुत ड्रामे किए थे। उनके कारण मेरी फिल्म का बजट 4 से 15-15 करोड़ रुपये बढ़ा। लेकिन उनके नखरे कम नहीं हुए। मैंने उनके साथ वह फिल्म तैयार की। फिर कोविड की वजह से वो ठीक से चल भी नहीं पाई।
काम की इजज्त करनी चाहिए: मीका सिंह
मीका ने खुलासा किया कि, शूटिंग के अलावा जब डबिंग की बारी आई थी। तब भी बिपाशा और करण ने बार-बार बीमारी का बहाना बनाया। उस कपल की इन बातों और गलतियों की वजह से आज वे बिना काम के घर पर बैठे हैं। जब कोई आपको काम देता है, तो आपको इसे समझना चाहिए। तो उस काम का सम्मान करो।
5 साल से बिपाशा बसु ने एक्टिंग नहीं की है
बिपाशा बसु ने 2019 में आई वेब सीरीज “डेंजरस” में आखिरी बार दिखाई दी। इसके बाद एक्ट्रेस ने सीरीज में कोई फिल्म नहीं की। वह इन दिनों अपनी बेटी देवी के साथ समय बिता रही हैं।
For more news: Entertainment

