UPTET Result 2026 को लेकर 25 अगस्त की UPESSC बैठक में बड़ा अपडेट मिल सकता है। जानें रिजल्ट डेट, पासिंग मार्क्स और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका।
UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का रिजल्ट को लेकर इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की 25 अगस्त 2026 को बैठक प्रस्तावित है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक में UPTET रिजल्ट की तारीख को लेकर अहम जानकारी सामने आ सकती है।
इस परीक्षा में करीब 17.70 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों की नजर अब आयोग की बैठक और उसके बाद जारी होने वाली आधिकारिक सूचना पर है।
UPTET रिजल्ट के साथ भर्ती पर भी मिल सकती है जानकारी
UPESSC की बैठक में UPTET परिणाम के अलावा शिक्षक भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
आयोग की ओर से 330 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2,107 पदों और एडेड इंटर कॉलेजों में PGT के 2,615 पदों पर भर्ती से जुड़ी जानकारी भी सामने आ सकती है। हालांकि, इन भर्तियों और UPTET रिजल्ट की तारीख को लेकर अंतिम जानकारी आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।
UPTET में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
UPTET परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पात्रता हासिल करने के लिए 150 में से 90 अंक, यानी 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। वहीं, OBC, SC, ST और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 82 अंक, यानी करीब 55 प्रतिशत अंक निर्धारित बताए गए हैं।
also read: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी स…
रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
UPTET Result 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन अपना परिणाम और स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर UPTET Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी में रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
जुलाई में हुई थी UPTET परीक्षा
UPTET 2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में करीब 18 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। इनमें उत्तर प्रदेश के बाहर के राज्यों से परीक्षा देने वाले 2 लाख से अधिक उम्मीदवार भी शामिल बताए गए हैं।
अभ्यर्थियों को आधिकारिक अपडेट का इंतजार
रिजल्ट की तारीख को लेकर सोशल मीडिया और अलग-अलग माध्यमों पर कई तरह की जानकारी सामने आ सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे रिजल्ट डेट की पुष्टि के लिए केवल आयोग की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें।

