Sunday, September 22

Surya Gochar, 2024

Surya Gochar, 2024: ग्रहों के राजा सूर्य बुध के घर कन्या में प्रवेश करने वाला है। 16 सितंबर को शाम 7 बजकर 52 मिनट पर सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेगा। 17 सितंबर को शाम 7 बजकर 52 मिनट पर ही वह कन्या राशि से तुला राशि में आ जाएगा। सूर्य के इस राशि बदलाव से पांच राशि के बैंड बज सकते हैं। सूर्य गोचर उन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, जिससे उनका धन बर्बाद हो सकता है। कुछ लोगों का सम्मान खराब हो सकता है। यश और प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। काम में असफलता से विचलित हो सकते हैं और अपनी सेहत को भी खराब कर सकते हैं। तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव ने बताया कि राशियों पर सूर्य गोचर का नकारात्मक प्रभाव है।

सितंबर 2024 में सूर्य गोचर: 5 राशिवाले सावधान रहें!

मैष: सूर्य का कन्या राशि में गोचर मेष राशि वालों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। आपके अंदर अहम की भावना बढ़ सकती है। इससे प्रेम संबंधों में बहस हो सकती है। गुस्से से प्रेमी के साथ रिश्ता खराब हो सकता है। ऐसे में आपको शांत रहना होगा, नहीं तो स्थिति बिगड़ जाएगी। मन के मुताबिक सफलता नहीं मिलने से परेशान होंगे।

तुला: तुला राशि के लोगों को सूर्य गोचर के समय अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। लापरवाही महंगी हो सकती है। 16 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच आपको अपने फिजूल खर्चों पर लगाम लगाना होगा। नहीं तो आपको पैसे की कमी हो सकती है। धन की कमी आपके काम में बाधा डाल सकती है। इस बीच, आपके दुश्मन भी सक्रिय रहेंगे, जो आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। सावधान रहना चाहिए।

 मकर: सूर्य की राशि बदलने से मकर राशिवालों को भी सतर्क रहना चाहिए। सफलता के लिए मन को शांत रखकर काम करना होगा। लापरवाही आपके लिए भारी हो सकती है। कार्यस्थल पर संयम रखें, शांत और संतुलित रहें। बोलने से पहले विचार करें, नहीं तो आपका सम्मान खतरे में पड़ सकता है। वर्तमान समय में आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा, नहीं तो आप तनाव में आ सकते हैं।

कुंभ: सूर्य का गोचर कुंभ राशि के लोगों को परेशान कर सकता है। इसलिए आपको एक महीने तक पैसे का अच्छा प्रबंधन करना होगा, नहीं तो फिजूलखर्ची से धन की समस्या हो सकती है और आपको कर्ज लेना पड़ा सकता है। बजट का पालन करना होगा। आपकी राशि के लोगों को बहस से बचना चाहिए, नहीं तो नुकसान हो सकता है।विपरीत परिस्थितियों में शांत और संयम बरतें। इस दौरान कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

मीन: सूर्य का राशि परिवर्तन मीन राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। करियर में अपने लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पाने से आप परेशान हो सकते हैं। आपके कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी से बहस हो सकती है। नौकरी करने वाले गलत काम नहीं करेंगे, समय कठिन होगा। जिम्मेदारीपूर्वक काम करें। राजनीति से दूर रहें। आपका अहंकार बढ़ सकता है, जिससे आपके काम और रिश्ते खराब हो सकते हैं। इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है।

Hindinewslive.in के बारे में

हमारा उद्देश्य: हमारा मिशन साफ हैभारतीय समाज को सटीक, निष्पक्ष और सरल खबरों के माध्यम से जोड़ना। हम Hindinewslive.in के माध्यम से लोगों को सबसे अद्यतन और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करते हैं, जो देशवासियों को सही जानकारी और समय पर सूचित करने में मदद करते हैं।

हमारा काम: हम Hindnewslive.in द्वारा विश्वसनीय, व्यापक और उच्च गुणवत्ता वाली समाचार प्रदान करने के साथसाथ, विभिन्न क्षेत्रों जैसे राजनीति, खेल, व्यापार, सामाजिक मुद्दे, विज्ञान और तकनीक, मनोरंजन आदि में समाचारों का विस्तार भी करते हैं। 

© 2024
Exit mobile version