Saturday, September 21

CM Bhagwant Singh Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अमृतसर उत्तरी क्षेत्र के विधायक कुंवर विजय प्रताप की पत्नी मधुमिता के दुखद और असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है, जिनका  संक्षिप्त बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 53 वर्ष की थीं और अपने पीछे पति और दो बेटियों को छोड़ गई हैं।

एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि मधुमिता जी के निधन के बारे में जानकर उन्हें गहरा दुख हुआ है। वह अपने परिवार की ताकत थीं और अपने पति की सफलता के लिए प्रेरणास्रोत थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समाज और विशेष रूप से परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि मधुमिता जी एक पवित्र आत्मा थीं, जिन्होंने अपने पति कुंवर विजय प्रताप को एक पुलिस अधिकारी और अब जनता के चुने हुए प्रतिनिधि के रूप में मानवता की मिसाली सेवा करने में पूर्ण सहयोग दिया।

परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने अकाल पुरख के समक्ष प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार के सदस्यों एवं सगे-संबंधियों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Hindinewslive.in के बारे में

हमारा उद्देश्य: हमारा मिशन साफ हैभारतीय समाज को सटीक, निष्पक्ष और सरल खबरों के माध्यम से जोड़ना। हम Hindinewslive.in के माध्यम से लोगों को सबसे अद्यतन और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करते हैं, जो देशवासियों को सही जानकारी और समय पर सूचित करने में मदद करते हैं।

हमारा काम: हम Hindnewslive.in द्वारा विश्वसनीय, व्यापक और उच्च गुणवत्ता वाली समाचार प्रदान करने के साथसाथ, विभिन्न क्षेत्रों जैसे राजनीति, खेल, व्यापार, सामाजिक मुद्दे, विज्ञान और तकनीक, मनोरंजन आदि में समाचारों का विस्तार भी करते हैं। 

© 2024
Exit mobile version