Gas cylinder price drop: 1 जुलाई से बदले नियम – गैस सिलिंडर की कीमतें घटी, डीजल पर भी बड़ा निर्णय जुलाई से देश में कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव आए हैं।
Gas cylinder price drop: जुलाई की शुरुआत आम जनता और व्यापार जगत के लिए सुखद खबरों से हुई है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत सरकारी तेल कंपनियों ने 183.50 रुपये कम कर दी है, जो दिल्ली में 3,113.50 रुपये से 2,930 रुपये हो गया है। 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के मूल्य में हालांकि कोई बदलाव नहीं हुआ है। साथ ही सरकार ने डीजल की बिक्री पर लगी सीमा भी हटा दी, जिससे किसानों, ट्रांसपोर्ट सेक्टर और चालकों को राहत मिलेगी। फिलहाल डीजल और पेट्रोल की मूल्यवृद्धि नहीं हुई है।
also read: सोने पर आयात शुल्क बढ़ते ही उछला बीएसई का शेयर, निवेशकों की…
वहीं दूसरी ओर कुछ निर्णय जेब पर पड़ सकते हैं। घरेलू बाजार में पर्याप्त सप्लाई बनी रहे, सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है। इसके अलावा, 1 जुलाई से नई कारों की कीमतें कई ऑटो कंपनियों ने बढ़ा दी हैं, जिससे कार खरीदना महंगा हो सकता है। कुल मिलाकर, जुलाई की शुरुआत में गैस और ईंधन में राहत, लेकिन ऑटोमोबाइल उद्योग में वृद्धि की सूचना मिली है।

