रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान पूरा करने वाली 9 महिला अधिकारियों को सम्मानित किया। 314 दिन की ऐतिहासिक यात्रा ने रचा नया इतिहास।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के नौकायन पोत (IASV) त्रिवेणी पर आयोजित पहली त्रि-सेवा महिला नौकायन अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली नौ महिला अधिकारियों को सम्मानित किया। इस ऐतिहासिक अभियान के जरिए भारतीय सशस्त्र सेनाओं की महिला शक्ति, साहस और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन हुआ।
रक्षा मंत्री ने अभियान से जुड़ी सभी महिला अधिकारियों की हिम्मत, अनुशासन और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान न केवल नारी शक्ति का प्रतीक है, बल्कि तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल, संयुक्त प्रयास और सामूहिक क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण भी है।
also read: राजनाथ सिंह ने पब्लिक एग्जामिनेशंस संशोधन विधेयक 2026 का किया स्वाग…
इस ऐतिहासिक समुद्री यात्रा को पूरा करने में महिला अधिकारियों ने 314 दिनों तक लगातार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने चार महासागरों को पार करते हुए लगभग 25,500 समुद्री मील की दूरी तय की। यह अभियान भारतीय नौसेना, थल सेना और वायु सेना की संयुक्त भावना और टीमवर्क को दर्शाता है।
Felicitated the nine women officers of the three Services, who returned home after successfully completing the first-ever Tri-service all-women circumnavigation sailing expedition ‘Samudra Pradakshina’ onboard the Indian Army Sailing Vessel (IASV) Triveni.
Applauded their… pic.twitter.com/YUiLUgiyCi
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 30, 2026
रक्षा मंत्री ने कहा कि इन महिला अधिकारियों की उपलब्धि देश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उनके साहस और आत्मविश्वास ने यह साबित किया है कि भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने की क्षमता रखती हैं।
‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान भारत की बढ़ती सैन्य क्षमताओं, आत्मविश्वास और महिला नेतृत्व की नई मिसाल पेश करता है। यह उपलब्धि भविष्य में और अधिक महिलाओं को रक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

