Sambhavna Seth FIR Case: अभिनेत्री संभावना सेठ ने घर की हाउस हेल्प से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। जानें सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने क्या जानकारी दी।
Sambhavna Seth FIR Case: टीवी और फिल्म अभिनेत्री संभावना सेठ ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि उन्होंने एक मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री के अनुसार, यह मामला उनके घर में काम करने वाली हाउस हेल्प गुड़िया से जुड़ा हुआ है।
संभावना सेठ ने अपनी पहली पोस्ट में बताया कि बीती रात उनके लिए बेहद मुश्किल रही। उन्होंने लिखा कि उन्होंने और उनके परिवार ने ऐसी स्थिति की कभी कल्पना नहीं की थी। पूरी रात उन्हें पुलिस स्टेशन में बितानी पड़ी और आखिरकार इस मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है।
अभिनेत्री ने बताया कि जब उन्हें इस घटना से उबरने और खुद को संभालने का समय मिलेगा, तब वह सोशल मीडिया के माध्यम से इस पूरे मामले की जानकारी साझा करेंगी।
also read: Ramayan Trailer: रामायण ट्रेलर में भगवान विष्णु की झलक ने बढ़ाया…
संभावना सेठ ने नई पोस्ट में दी अपडेट
मामले को लेकर संभावना सेठ ने एक और पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह एक जरूरी काम में व्यस्त हैं और घटना से जुड़ा वीडियो साझा करने में कुछ समय लगेगा।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह और गुड़िया दोनों सुरक्षित हैं। हालांकि, यह मामला गुड़िया से संबंधित है, इसलिए उन्होंने लोगों से वीडियो का इंतजार करने की अपील की। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह मामले में दोषियों को नहीं छोड़ेंगी।

घर की हाउस हेल्प से जुड़ा है मामला
संभावना सेठ की पोस्ट के अनुसार, यह पूरा मामला उनके घर में काम करने वाली हाउस हेल्प गुड़िया से जुड़ा हुआ है। हालांकि, अभिनेत्री ने अभी तक घटना से संबंधित सभी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। उन्होंने संकेत दिया है कि जल्द ही वीडियो के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी साझा करेंगी।

शादी के 10 साल बाद मां बनीं संभावना सेठ
बता दें कि संभावना सेठ हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं। शादी के करीब 10 साल बाद अभिनेत्री और उनके पति अविनाश द्विवेदी के घर खुशियां आईं।
45 साल की उम्र में संभावना सेठ सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। उन्होंने यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की थी।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं संभावना सेठ
वर्क फ्रंट की बात करें तो संभावना सेठ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। इसके अलावा वह डांस वीडियो भी शेयर करती हैं और अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
फिलहाल एफआईआर से जुड़े इस मामले में अभिनेत्री की ओर से विस्तृत जानकारी और वीडियो का इंतजार किया जा रहा है।

